चन्दौली।अलीनगर थाना पुलिस ने गोवध एवं पशु क्रूरता अधिनियम के मुकदमे में वांछित अभियुक्त राम अवतार को शनिवार को गोधना चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के दिन पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाकर फरार हो गया था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि घटना में प्रयुक्त वाहन UP 70 LT 6501 वही चला रहा था और पुलिस को देखकर भाग निकला था। शनिवार को वह वाहन रिलीज कराने के लिए अपने वकील से मिलने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।

अभियुक्त के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं बीएनएस की संबंधित धाराओं में पहले से मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।