रखरखाव कार्य के चलते 14 जुलाई को रमना फीडर की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित


करसड़ा विद्युत उपकेंद्र पर आवश्यक कार्य के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रभावित रहेगा क्षेत्र


वाराणसी। विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 14 जुलाई 2026 को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र करसड़ा से जुड़े 11 केवी रमना फीडर पर आवश्यक अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा।


विभाग के अनुसार इस दौरान पेड़ों की छंटाई, जंफर बदलने एवं फीडर से संबंधित अन्य कार्य किए जाएंगे। इसके लिए रमना फीडर का शटडाउन लिया जाएगा, जिसके चलते सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने वाले क्षेत्रों में गजाधरपुर, अखरी, खनांव, कुरहुआ, काशीपुर सहित आसपास के इलाके शामिल हैं।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पेयजल, इन्वर्टर चार्जिंग एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए पहले से वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। विभाग ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

"राष्ट्र हित में ऊर्जा बचाएं"