इटौंजा, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के उत्तरी जोन स्थित इटौंजा थाने में तैनात चालक इमरान अली का स्थानांतरण होने पर पुलिसकर्मियों और क्षेत्रीय लोगों ने भावभीनी विदाई दी। पुलिस विभाग में हुए फेरबदल के तहत उनका स्थानांतरण इटौंजा से मलिहाबाद किया गया है।

विदाई समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि चन्द्रिका बक्स सिंह, इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक शोबरन सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक ऋषि देव तिवारी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने इमरान अली को फूल-माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और नम आंखों से उन्हें मलिहाबाद के लिए रवाना किया।

बताया गया कि चालक इमरान अली अपने कार्य के प्रति ईमानदार और मिलनसार व्यक्तित्व के पुलिसकर्मी रहे। इटौंजा थाने में तैनाती के दौरान उन्होंने फरियादियों की मदद करने में अपनी भूमिका निभाई। उनके व्यवहार और सहयोग की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।

विदाई समारोह में आसपास के लोग भी शामिल हुए। इस दौरान पुलिसकर्मियों और क्षेत्रवासियों ने इमरान अली को शुभकामनाएं देते हुए मुस्कुराकर विदाई दी और उनके नए कार्यस्थल पर बेहतर कार्यकाल की कामना की।