पिंडरा तहसील में निर्विरोध चुनाव, संजय कुमार चौबे बने नए अध्यक्ष

वाराणसी। राजस्व संग्रह अमीन संघ वाराणसी में शासन द्वारा जारी ट्रांसफर आदेश के उपरांत जिला अध्यक्ष सियाराम यादव ने तीनों तहसीलों की तहसील इकाइयों को भंग कर दिया है। इस फैसले के बाद पिंडरा तहसील में नए पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया। जिला अध्यक्ष सियाराम यादव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश चौबे की देखरेख में पिंडरा तहसील के तहसील पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रही।

निर्वाचन में पिंडरा तहसील के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय कुमार चौबे चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर धनईराम, तहसील मंत्री पद पर अनिल यादव, संगठन मंत्री पद पर सुनील कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद पर चंद्रिका विश्वकर्मा को निर्विरोध पदाधिकारी नियुक्त किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि नए नेतृत्व के गठन से संगठन की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी तथा सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए बेहतर समन्वय स्थापित होगा।