बेंगलुरु में केरल की सरकारी बस में लगी भीषण आग, मेट्रो स्टेशन के नीचे धू-धू कर जली; सामने आया वीडियो
बेंगलुरु में केरल की सरकारी बस में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। अग्निकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कर्नाटक के बेंगलुरु में केरल राज्य परिवहन की बस में अचानक आग लग गई। शुक्रवार शाम को ये घटना ज्ञान भारती मेट्रो स्टेशन के नीचे हुई। बस के इंजन में अचानक आग लगी और आग से बस का अगला हिस्सा और अंदर का कुछ हिस्सा जलने लगा। इस अग्निकांड का वीडियो भी सामने आ गया है, जिसमें बस धू-धू कर जलती दिखाई दे रही है।
आग लगते ही बस से निकले ड्राइवर-कंडक्टर और यात्री
गनीमत रही कि उस समय बस में ड्राइवर और कंडक्टर के साथ सिर्फ 2 यात्री ही थे। वे चारों लोग समय रहते बस से बाहर आ गए और सुरक्षित बच गए। आग लगने की खबर मिलने के बाद फायर और इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। साथ ही, पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है।
Comments (0)