इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां क्वेटा से पेशावर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के इस्माइल खान जिले में हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 48 लोग सवार थे। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग घायल बताए जा रहैं। फिलहाल अधिकारियों का कहना है कि हादसा क्यों हुआ, इसकी जांच की जा रही है। शुरुआती जांच से पता चल रहा है कि ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ है।