देश के कई राज्यों में अब मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली-NCR में भी मानसून पहुंचने से बारिश शुरू हो गई है। कई इलाकों में तेज वर्षा हो रही है। मौसम विभाग के अलर्ट से 2 दिन पहले ही मानसून दिल्ली पहुंच गया है।



महाराष्ट्र, बिहार और यूपी सहित 12 राज्यों में आज (गुरुवार को) बारिश और आंधी का अलर्ट है। महाराष्ट्र के पालघर में बारिश का रेड अलर्ट तो मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में भी आज मानसून ने दस्तक दे दी है। दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई है। साथ ही, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश की आशंका है। वहीं, ठाणे में आज IMD ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई के कई इलाकों में भी तेज बारिश की संभावना है। ऐसे में लोगों से बेवजह घरों से ना निकलने की अपील की गई है