वॉशिंगटन/हैमडेन: अमेरिका के ओहायो राज्य में पुलिस ने एक जर्जर घर से एक ही परिवार के 16 बच्चों को बचाया है। अधिकारियों के मुताबिक, ये बच्चे बेहद ज्यादा गंदगी में रह रहे थे और बुरी तरह कुपोषित थे। कई बच्चे ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे, जबकि 18 साल की एक मानसिक रूप से दिव्यांग लड़की अपना नाम तक नहीं लिख सकती थी। इस मामले में बच्चों के माता-पिता और दादा-दादी समेत 4 वयस्कों पर बच्चों को गंभीर खतरे में डालने का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने साफ किया है कि यह मामला केवल एक ही परिवार से जुड़ा है।
होम › बड़ी खबरें › मां-बाप ने एक कमरे में कैद किए 16 बच्चे, दादा-दादी भी आरोपी; हालत देख पुलिस भी रह गई हैरान, हॉरर फिल्म जैसी घटना
badi-khabrein
मां-बाप ने एक कमरे में कैद किए 16 बच्चे, दादा-दादी भी आरोपी; हालत देख पुलिस भी रह गई हैरान, हॉरर फिल्म जैसी घटना
अमेरिका के ओहायो में पुलिस ने एक घर से एक ही परिवार के 16 बच्चों को बेहद दयनीय हालत में बचाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी बच्चे कुपोषित थे और वर्षों तक छोटे कमरे में रखे गए थे। पुलिस ने इस मामले में घर के ही 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
आंचल
डेस्क रिपोर्टर
वाराणसी, उत्तर प्रदेश
📤 Found this article helpful? Share it!
Comments (0)