चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाओं के बीच मिसिरपुरा के पास निर्माणाधीन मकान से चार सोलर पैनल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने 112 नंबर पर सूचना देने के साथ ही अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
एएनएस-2 से सटे मिसिरपुरा के पास प्रदीप कुमार सिंह का मकान निर्माणाधीन है। उनके अनुसार 20 सितंबर को मकान में दो किलोवाट क्षमता के चार सोलर पैनल रखे हुए थे। शुक्रवार को मकान का गेट खोलकर देखा गया तो चारों सोलर पैनल गायब थे। आसपास खोजबीन करने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका।
पीड़ित ने बताया कि चोरी गए सोलर पैनलों की कीमत करीब 60 हजार रुपये है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पीड़ित ने अज्ञात चोरों का पता लगाकर चोरी गए सोलर पैनल बरामद करने और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाई की मांग की है।
Comments (0)