बहादुरपुर। हजरत अकबर शहीद उर्फ पोलाव शहीद बाबा रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स मुबारक हर साल की तरह इस साल भी अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। उर्स का आयोजन कमेटी अंजुमन इस्लामिया सदाएं हक, बहादुरपुर की ओर से किया गया। उर्स में दूर-दराज से आए जायरीन और अकीदतमंदों ने बाबा की मजार पर चादरपोशी कर देश-प्रदेश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। 

कार्यक्रम में गुलाम बाबू शाबरी (गया, बिहार) और गुलाम वारिस (महाराष्ट्र, मुंबई) ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस अवसर पर राजू भाई, नूर मस्तान, फरीद शेख, जैनुल आब्दीन, मो. सुहैब सिद्दीकी, तसलीम आरिफ, जफर अहमद, डॉ. अलिफ रजा, हमीदुल्लाह अंसारी प्रधान सतपोखरी, बहादुरपुर प्रधान मेराज अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उर्स के दौरान अकीदतमंदों में खासा उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा रहा।