वाराणसी। समाज सेवा के क्षेत्र में 81 वर्षों से अग्रणी रोटरी क्लब बनारस का 82वां पदस्थापन समारोह कैंटोनमेंट स्थित एक होटल  बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्रा "दयालु  ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया।इस अवसर पर सत्र 2026-27 के लिए नव निर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन राजीव कुमार एवं उनकी पूरी टीम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण क्लब के संरक्षकगण ने कराया।इस अवसर पर डॉ. दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि रोटरी क्लब बनारस 81 वर्षों से जिस निष्ठा और समर्पण के साथ समाज सेवा कर रहा है, वह हम सबके लिए प्रेरणा है। सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। काशी केवल आस्था की नगरी नहीं, सेवा की भी नगरी है। सरकार और समाज जब साथ मिलकर काम करेंगे तभी काशी का विकास संभव है। रोटरी क्लब द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय हैं। आयुष विभाग भी रोटरी के साथ मिलकर जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं को सही दिशा देना ही राष्ट्र निर्माण की पहली सीढ़ी है। प्लास्टिक मुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण आज समय की मांग है। मुझे विश्वास है कि रोटेरियन राजीव कुमार के नेतृत्व में क्लब स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और 'स्वच्छ काशी - सुंदर काशी' का सपना जल्द साकार होगा।उन्होंने रोटरी क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रोटरी जैसे संगठन ही समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और नई कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर कार्यक्रम के बी.डी. मिश्रा  रिटायर्ड जज  भी मौजूद रहे।नव नियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन राजीव कुमार ने अपने उद्बोधन में भावी योजनाओं के विषय में निम्न जानकारी दी स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में प्रभावी एवं जनहितकारी परियोजनाएँ।आयोजन में कई नए सदस्यों ने भी सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के संरक्षक डॉ. शशिकांत दीक्षित* एवं डॉ. एम.के. गुप्ता ने की। संयोजक रोटेरियन उमा केजरीवाल एवं समन्वयक रोटेरियन राघवेंद्र वेताल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।