चंदौली।जनपद Ajit भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पूर्व वाराणसी मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय जगदीश सिंह यादव की जयंती शनिवार को भाकियू कार्यालय पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किसानों के हित में किए गए उनके संघर्षों को याद किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वाराणसी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी ने कहा कि स्व. जगदीश सिंह यादव किसानों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने सथवा, कड़सड़ा, बरईपुर, दीनापुर सहित वाराणसी जिले के कई क्षेत्रों तथा चंदौली में भूपौली पंप कैनाल को बचाने और भूपौली फीडर से 35 गांवों को बिजली उपलब्ध कराने के लिए अनेक आंदोलन किए। उनके संघर्षों का लाभ हजारों किसानों को मिला।
उन्होंने बताया कि स्व. यादव का जन्म 18 जुलाई 1957 को परशुरामपुर (महरखा) गांव में हुआ था। वे जूनियर हाईस्कूल में बड़े बाबू के पद पर कार्यरत रहे और अपने सरल एवं मिलनसार स्वभाव के लिए भी जाने जाते थे।
कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के बलिष्ठ उपाध्यक्ष रामअवतार सिंह, मंडल महासचिव विभूति नारायण तिवारी, मंडल कोषाध्यक्ष मनोज यादव, पूर्वांचल सचिव राधेश्याम शुक्ल, बेचई पांडेय, रामजी यादव, सतीश पांडेय, नवल किशोर सिंह, ग्राम प्रधान कालीचरण (रानेपुर), बनारसी सिंह, संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
इस दौरान सर्वसम्मति से सवरु राम को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) वाराणसी मंडल का प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बी.एन. मौर्य ने तथा संचालन रामअवतार सिंह ने किया।
Comments (0)