वाराणसी।संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आगामी 29 जुलाई को वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास जी की पावन जन्मस्थली पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आगमन एवम सीर की ऐतिहासिक भूमि पर भव्य कार्यक्रम के निमंत्रण हेतु वाराणसी कैंट के लोकप्रिय विधायक सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में भगवानपुर वार्ड की विवेकानंद कॉलोनी, राजभर बस्ती, शिवगंगा कॉलोनी व कृष्णानगर आंशिक में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया। क्षेत्रवासियों ने विधायक सौरभ श्रीवास्तव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयासों से भगवानपुर क्षेत्र आज बाढ़ की समस्या से मुक्त हो गया है तथा विकास कार्यों ने लोगों का जीवन आसान बनाया है।इस अवसर पर पार्षद अमित सिंह "चिंटू", राजनाथ सिंह पटेल, संतोष श्रीवास्तव, अभय द्विवेदी, प्रमोद राजभर, संजय दूबे, इंदु सिंह, रंगनाथ पांडेय, देवेंद्र, गुड्डू त्रिपाठी, मनोज पांडेय, अरुण रावत, pसुरेश, शालू मौर्य, अजय पटेल, दिलीप पटेल, विमल मिश्रा, गोपाल जालान, आकाश सोनकर, महेश राय, अनिल मिश्रा, विमल मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, विशाल राय, चंद्रशेखर दूबे सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
state
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर कैंट विधायक ने किया जनसंपर्क
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आगामी 29 जुलाई को वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास जी की पावन जन्मस्थली पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आगमन एवम सीर की ऐतिहासिक भूमि पर भव्य कार्यक्रम के निमंत्रण हेतु वाराणसी कैंट के लोकप्रिय विधायक सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में भगवानपुर वार्ड की विवेकानंद कॉलोनी, राजभर बस्ती, शिवगंगा कॉलोनी व कृष्णानगर आंशिक में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
आकाश कुमार
संवाददाता
सिगरा, वाराणसी
Comments (0)