चंदौली।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना अलीनगर पुलिस ने 6 जुलाई 2026 को बाबतपुर, थाना फूलपुर (वाराणसी) क्षेत्र में दबिश देकर संतोष कुमार (42) निवासी घुस खास, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली को गिरफ्तार किया। आरोपी वर्ष 2012 में दर्ज अपहरण, बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मुकदमे में नामजद था। न्यायालय से उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी होने के साथ ही उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा, लेकिन सर्विलांस सेल की सटीक सूचना के आधार पर उसे बाबतपुर क्षेत्र से दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाई की जा रही है।
इस अभियान में थाना प्रभारी अलीनगर निरीक्षक घनश्याम शुक्ल, उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विकास सिंह, सर्विलांस सेल के कांस्टेबल संदीप तथा कांस्टेबल सर्वजीत सिंह गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Comments (0)