वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की शाम करीब चार बजे दो दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंचेंगे। आगमन के बाद वह सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ से निपटने की तैयारियों और जिले की प्रमुख विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।

देर शाम मुख्यमंत्री आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वह सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

8 जुलाई की सुबह मुख्यमंत्री बड़ालालपुर स्थित टीएफसी सभागार में शिक्षकों एवं शिक्षणकर्मियों के लिए ‘कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के बाद सुबह करीब 11:15 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा मिर्जापुर के लिए रवाना होंगे।