धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग स्वीकार होने पर कांग्रेस ने निकाला विजय जुलूस, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
मुगलसराय। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को मुगलसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। यह जुलूस धर्मशाला रोड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से शुरू होकर सुभाष पार्क तक पहुंचा। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग स्वीकार किए जाने के बाद यह विजय जुलूस निकाला गया।
जुलूस के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों और युवाओं के समर्थन में आवाज बुलंद की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और नीट व सीबीएसई जैसी परीक्षाओं के पेपर बार-बार लीक होने से देश के युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वाले छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज कर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया गया, जो लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेस लगातार छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने मांग की कि पेपर लीक प्रकरण के दौरान आत्महत्या करने वाले छात्र-छात्राओं के परिजनों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाए, घायल छात्रों का समुचित इलाज कराया जाए, लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं तथा प्रधानमंत्री देश के छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस देश की जनता, छात्रों और युवाओं की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उनका कहना था कि सरकार आम जनता की समस्याओं की अनदेखी कर चुनिंदा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है, जबकि गरीब और मध्यम वर्ग महंगाई की मार झेल रहा है।
कार्यक्रम में मधु राय, अकील अहमद, बाबू दयाराम पटेल, शमीम अहमद, मिल्की शाहिद, तौसीफ, गंगा प्रसाद, राकेश पाठक, कुलदीप वर्मा, रजनीकांत पांडे, राजेंद्र कुमार गौतम, राकेश सिंह, नेहाल अख्तर, संजय जायसवाल, परमहंस सिंह, इसरार कुरैशी, विजय गुप्ता, उषा यादव, निसार शाह, कन्हैया मोदनवाल, रमेश पांडे, असद इकबाल, डॉ. इकरामुद्दीन हाशमी, डॉ. हुमायूं, मुन्नी सिंह, अजय माली, राममूरत गुप्ता, दिनेश चंद्र, नवीन पांडे, नियाज अहमद, साबिर राइन, रामाश्रय रावत, सैयद आले अब्बास, दशरथ चौहान, दीपक यादव, बीपीन अग्रहरि, असगर अली, सुनील प्रजापति, आले अब्बास , राधेश्याम पासवान, रंग बहादुर सिंह, मृत्युंजय शर्मा, हंसराज शर्मा, कुंदन गुप्ता, दिलीप पाल, संजय पांडे, तारिक अब्बास, मोहम्मद रमजान, मोहम्मद इमरान, प्रिंस सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments (0)