चंदौली।विधानसभा सकलडीहा क्षेत्र के विकासखंड चहनियां अंतर्गत महड़ौरा गांव में सोमवार को चहनिया ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
इसके बाद ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल सांसद डॉ. विनोद बिंद के साथ महड़ौरा स्थित मां महड़ौरी देवी के पावन दरबार पहुंचे। वहां विधिवत दर्शन-पूजन कर मां का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि मां महड़ौरी देवी की कृपा क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे और क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों की ओर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान कराने के साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना है। जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे। इस मौके पर स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे।
Comments (0)