वाराणसी। पुलिस कार्यालय कमिश्नरेट वाराणसी में सेवानिवृत्त हो रहे 08 पुलिस कर्मियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने 04 उप निरीक्षकों (जंग बहादुर यादव, महेन्द्र कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, शशि कुमार कुँवर) तथा 04 अन्य कर्मचारियों (प्रद्युम्न प्रसाद, सुमन कुमार सिंह, सीता देवी व उमेश चन्द्र पाण्डेय) को सम्मानित किया।
इस विशेष अवसर पर वरुणा जोन की *'लेडी सिंघम* ' के रूप में चर्चित एडीसीपी *लिपि नगायच* और डीसीपी प्रमोद कुमार व अन्य उच्च अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पुलिस आयुक्त ने सभी कर्मियों के दीर्घ और उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि इनकी कर्तव्यनिष्ठा विभाग के लिए सदैव प्रेरणा रहेगी। समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिन्ह व फोटो फ्रेम भेंट कर उनके उज्ज्वल और सुखमय भविष्य की कामना की गई।
Comments (0)