पत्रकार शाकिर अंसारी ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान में लगाया पौधा, 

दुल्हीपुर चौकी प्रभारी ने निभाया साथ

चंदौली: "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पत्रकार शाकिर अंसारी ने दुल्हीपुर क्षेत्र में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 


इस दौरान दुल्हीपुर चौकी प्रभारी भी मौजूद रहे और उन्होंने अभियान में सहभागिता निभाई।


पत्रकार शाकिर अंसारी ने कहा कि पेड़ केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि जीवन, संतुलित पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं। पेड़ लगाने से मन को सुकून मिलता है, तनाव कम होता है और प्रकृति के प्रति अपनापन बढ़ता है। यदि हर व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो धरती को हराभरा और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकता है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि सिर्फ पौधा लगाना ही नहीं, बल्कि उसकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है, क्योंकि आज का लगाया गया पौधा आने वाले वर्षों में हजारों लोगों को स्वच्छ हवा, छाया और जीवन देगा।