चंदौली। जनपद के चहनियां क्षेत्र स्थित राहुल नॉलेज सिटी, महुअर कला परिसर में सोमवार को संस्थान के संस्थापक एवं प्रेरणास्रोत लल्लन आर. तिवारी का जन्मदिन श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ भव्य रूप से मनाया गया। समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ लल्लन आर. तिवारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों की गूंज से गूंज उठा।

समारोह के मुख्य अतिथि सीओ सकलडीहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद लल्लन आर. तिवारी के जन्मदिन पर केक काटा गया और सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लल्लन आर. तिवारी शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत हैं। उनके मार्गदर्शन में राहुल नॉलेज सिटी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के नैतिक, सांस्कृतिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के बीच केक और मिठाइयों का वितरण किया गया तथा सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर इस विशेष अवसर की खुशियां साझा कीं।