वाराणसी। थाना लोहता पुलिस ने पाक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराधियों व वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, लोहता पुलिस ने शनिवार (25 जुलाई) को मुखबिर की सूचना पर शहबाज उर्फ बल्लू (20 वर्ष, निवासी धमरिया) को इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप केराकतपुर के पास से सुबह करीब 10:10 बजे गिरफ्तार किया।

क्या था मामला?

दिनांक 24 जुलाई 2026 को वादी हफीजुर्रहमान ने अपने 17 वर्षीय नाबालिग भाई के साथ दुष्कर्म के संबंध में तहरीर दी थी। इसके आधार पर थाना लोहता में मु0अ0सं0 0222/2026 धारा 137(2) बीएनएस व 3/4(1) पाक्सो एक्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

कार्रवाई:

थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय व उ0नि0 ऋतुराज सिंह की टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।