चंदौली। 11 मई 2026 को थाना सकलडीहा क्षेत्र के दरियापुर रेलवे लाइन के पास पुलिस मुठभेड़ में मारे गए गुरूप्रीत सिंह की मृत्यु के मामले में मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी। जिलाधिकारी के आदेश पर अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) रतन वर्मा को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
यह जांच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के निर्देशों एवं उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव (गृह) के आदेश के अनुपालन में कराई जा रही है। शासन के निर्देश के अनुसार पुलिस कार्रवाई में हुई प्रत्येक मृत्यु के मामले में 45 दिनों के भीतर मजिस्ट्रियल जांच कराना अनिवार्य है।
उल्लेखनीय है कि गुरूप्रीत सिंह ने ट्रेन और अस्पताल परिसर में फायरिंग की थी, जिसमें 24घंटे के अंदर तीन मौते हो गई थी , जबकि कुछ घायल घायल हुए थे। घटना के बाद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस के अनुसार बाद में क्राइम सीन री-क्रिएशन के दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर हमला करने का प्रयास किया, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई थी।
Comments (0)