चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने पावरलूम मशीन के लिए बैंक ऋण दिलाने के नाम पर ₹9.50 लाख की कथित धोखाधड़ी और गबन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। 

दुलहीपुर की रुकसाना बीबी की तहरीर पर तत्कालीन बैंक प्रबंधक, फील्ड ऑफिसर, बिचौलिए मनोज शर्मा, सोनी ट्रेडर्स सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और आपराधिक साजिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता को नई मशीन दिलाने का झांसा देकर ₹9.50 लाख का लोन स्वीकृत कराया गया, लेकिन उसे केवल ₹2.90 लाख ही दिए गए। 

शेष राशि का कथित रूप से गबन कर लिया गया, जबकि पीड़िता से हर महीने ₹15 हजार की किस्त वसूली जाती रही। मामले को लेकर चांदनी मार्केट में हुए विवाद के दौरान मुगलसराय थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। समझाने के बावजूद हंगामा करने पर मनोज कुमार शर्मा और गोविंद कुमार के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है*।