चंदौली। सतपोखारी पंचायत भवन एवं पानी टंकी परिसर में आम और अमरूद के पौधों का रोपण 

कार्यक्रम में चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह ने पौधारोपण करते हुए कहा कि "पेड़ हमारे जीवन के लिए अनमोल हैं। पेड़ ही जीवन हैं। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल, सिंचाई और सुरक्षा करना भी सभी की जिम्मेदारी है।"

ग्राम प्रधान हमीदुल्लाह अंसारी ने भी अपनी मां के नाम पौधा लगाते हुए कहा कि "पेड़ लगाने से आत्मिक सुकून मिलता है। मैंने जहां-जहां पौधे लगाए हैं, उनकी सुरक्षा और देखभाल स्वयं करता हूं। 

हर व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।"

इस अवसर पर मो. अमीन ने भी पौधारोपण किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पौधों की देखभाल करने और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।