करसड़ा उपकेंद्र पर मासिक विद्युत सुरक्षा प्रशिक्षण, कर्मचारियों को दिलाई गई सुरक्षा शपथ
वाराणसी। विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत आने वाले 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र करसड़ा पर बुधवार को मासिक विद्युत सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपकेंद्र के सभी संविदा कुशल एवं अकुशल लाइनमैन को विद्युत सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
अवर अभियंता ने कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग, उनके रखरखाव तथा विद्युत कार्यों के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ही कार्य करे, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
प्रशिक्षण के समापन पर सभी कर्मचारियों को "पहले सुरक्षा, फिर काम" का संकल्प दिलाते हुए विद्युत सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने बताया कि नियमित सुरक्षा प्रशिक्षण का उद्देश्य कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विद्युत दुर्घटनाओं को शून्य स्तर पर लाना है।
Comments (0)