चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों से स्वयं वार्ता कर निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि आमजन को त्वरित न्याय दिलाना और उनकी शिकायतों का प्रभावी समाधान करना चंदौली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाए तथा शिकायतों की गंभीरता से जांच कर गुण-दोष के आधार पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जनता दर्शन के दौरान कुल 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सभी मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रकरण की नियमित निगरानी की जाएगी।
Comments (0)