चंदौली। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के निर्देश पर गुरुवार को चंदौली जिला मुख्यालय पर सांसद राजीव राय द्वारा कथित रूप से जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। पार्टी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की।

सुभासपा नेताओं ने कहा कि किसी भी समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि सामाजिक सौहार्द और भाईचारा बना रहे।

ज्ञापन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महिला मंच राधिका बिंद, जिला अध्यक्ष आनंद राजभर, मुन्ना चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर, जगन्नाथ गोड़, अरुण राजभर और राकेश राजभर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं राजभर समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की।