चीन देश में 12 से 18 जुलाई तक एवीसी कप बालक (अंडर-18) वॉलीबाल चैंपियनशिप 2026 का हो रहा आयोजन।
प्रयागराज : एवीसी अंडर-18 एशियाई वॉलीबाल चैंपियनशिप के लिए प्रयागराज के अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स म्योहॉल छात्रावास के प्रशिक्षु कुशल सिंह का चयन भारतीय वॉलीबाल टीम में हुआ है। 12 से 18 जुलाई तक चीन में एवीसी कप बालक (अंडर-18) वॉलीबाल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया है,जिसमें भारतीय बालक टीम हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए भारतीय टीम का शिविर कैम्प भुनेश्वर में 16 जून से 8 जुलाई 2026 तक चला है। अयोध्या निवासी कुशल सिंह अभिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स म्योहॉल छात्रावास में दो साल से प्रशिक्षु है और वर्तमान समय में शहर के ही ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र है। कुशल सिंह का चयन इससे पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो चुका है। अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में कुशल सिंह का चयन होने पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी जॉर्डन.एच.नाथ, नवागंतुक क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी शिव कुमार यादव, अधिवक्ता उच्च न्यायालय व जिला ओलंपिक संघ प्रयागराज के अध्यक्ष सुशील मिश्रा, जिला वॉलीबाल एवं ओलंपिक संघ प्रयागराज के महासचिव आर.पी.शुक्ला, ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नारायण जी गोपाल, डॉ.पवन पचौरी, उपक्रीड़ा अधिकारी मनीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ.जे.पी.शर्मा, ज्वाला देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार सिंह, पी.के.पांडेय, भारत भूषण वाष्णेय, धर्मेंद्र मिश्रा, रवि तिवारी व मुकेश शुक्ला आदि ने भी उनके चयन होने पर खुशी जताते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी है।।
Comments (0)