डीडीयू नगर । नगर के पूर्वी बाजार स्थित कंपोजित विद्यालय में मिड डे मील में परोसे गये भोजन के एक थाली में क्रीड़ा निकलने से विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। भोजन वितरण को तत्काल रोक कर फेकवा दिया गया।जिला बेसिक अधिकारी ने जांच के आदेश दे दिया है।

नगर के पूवी बाजार स्थित कंपोजिट विद्यालय का संचालन होता है। इसमें प्राथमिक और मिडिल कक्षाओं को मिलाकर लगभग 200 बच्चे पढ़ते है। इस विद्यालय में हर रोज मिड मिल का भोजन एनजीओ की ओर से सप्लाई की जाती है। शुक्रवार को दिन में पढ़ाई के बाद जैसे ही रसाेइये द्वारा बच्चों को तहरी परोसी गई। तभी कक्षा छह के छात्र सुजीत के थाली में परोसी गई तहरी में एक कीड़ा रेंगता हुआ दिखाई दिया। कीड़ा देखते ही छात्र घबरा गया। कीड़ा निकलने की सूचना रसोइये ने प्रभारी प्रधानाचार्य को दी। प्रधानाचार्य ने तत्काल खाने का वितरण रूकवा दिया। वहीं कीड़ा निकलने की बात सामने आने के बाद बच्चों ने खाना खाने से इंकार कर दिया।

हालांकि इस बीच कुछ बच्चों ने खाना खा लिया था। काफी संख्या में बच्चे भूखे रह गये। बाद में कीड़ा निकली खिचड़ी को सैंपल के रूप में रखकर शेष खाने को फेंक दिया गया। वहां मौजूद बच्चों और रसोइये ने बताया कि विद्यालय में पहले भी दो बार खाने में कीडे निकल चुके है। मिड डे मील में कीड़ा निकलने का मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।इस बाबत बीएसए सचिन कुमार ने बताया कि खाना में क्रिडा निकलने पर उसे फेकवा दिया। 13 विद्यालयों में मिड डे मील का खाना वितरण हुआ है।खाना का सेम्पल लेकर जांच के भेज दिया गया।जांच में लापरवाही सामने आने पर विभागीय कार्रवाई किया जाएगा।