बीकेटी लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र के बरगदी कला गांव के रहने वाले रंजीत रावत व उनके भाई भूरे को गांव के ही दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर लहू लुहान कर दिया। जिससे दोनों भाइयों का सर फट गया। यह पूरा झगड़ा नाली विवाद को लेकर शुरू हुआ था। रंजीत रावत ने बताया कि दिनांक 30.09.2026 की शाम को लखनऊ तहसील से अपने घर आ रहा था। तब घर के पास गांव के विपक्षी रमेश व लालता प्रसाद पुत्रगण स्व० जवाहिर लाल व सूरज पुत्र हरीराम व राम सागर व राजेश पुत्रगण स्व० मैकू लाल व भगवान दीन निवासी निवासी ग्राम बरगदी कला थाना-इटौजा तहसील- बख्शी का तालाब, जिला लखनऊ ने मुझे रोका और गाली गलौज करने लगे जब तक मैं कुछ समझ पाता तब तक उन लोगो ने धार दार हथियार बांका, चाकू व लाठी डंडो से हमला कर दिया है। जिससे मेरा सर फट गया व मेरे भाई भूरे के चेहरे पर चाकू और सर पर बांका मार दिया मेरा मोबाइल व पैसा भी छीन ले गये मैं किसी तरह से अपने जान बचाकर वहां से भागा उसके बाद 112 नम्बर डायल किया आज सुबह भी विपक्षीगण मुझ व मेरे भाई को जान से मारने की धमकी दे रहे है। एक दिन बीत जाने के बाद भी इटौंजा पुलिस ने अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित रंजीत रावत का आरोप है कि हल्का दरोगा एस.के.सिंह तहरीर बदलने व प्रार्थना पत्र से नाम काम करने की बात कह रहे हैं।
इस मामले में जब प्रभारी निरीक्षक इटौंजा सोबरन सिंह से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि मामला जानकारी में है और घटना की जांच की जा रही है। जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
Comments (0)