वाराणसी। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर अर्वाचीन हेल्थकेयर ट्रस्ट ने रोटरी क्लब बनारस, PNU क्लब वाराणसी और TMRC ग्रुप के सहयोग से हृदय स्वास्थ्य एवं आपातकालीन चिकित्सा को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार सुबह 6:30 बजे पुलिस लाइन से जागरूकता बाइक रैली के साथ हुई।
बाइक रैली के जरिए लोगों को हृदय को स्वस्थ रखने, नियमित व्यायाम करने, संतुलित जीवनशैली अपनाने और हृदय संबंधी आपात स्थिति में तत्काल प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने के प्रति जागरूक किया गया। रैली का समापन PNU Club, Cantonment में हुआ, जहां आगे के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
CPR प्रशिक्षण रहा कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण
कार्यक्रम में आयोजित विशेष CPR प्रशिक्षण सत्र में अर्वाचीन हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. प्रेम शंकर और डॉ. बालाजी लोहिया ने प्रतिभागियों को अचानक होने वाली हृदय संबंधी आपात स्थिति में CPR के महत्व और सही तकनीक की जानकारी दी।
चिकित्सकों ने बताया कि कार्डियक इमरजेंसी के दौरान शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में समय पर CPR और प्राथमिक सहायता मिलने से मरीज की जान बचाने में मदद मिल सकती है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को CPR की व्यावहारिक जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में अर्वाचीन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. पीयूष रंजन सिंह, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. प्रेम शंकर, डॉ. बालाजी लोहिया और CTVS सर्जन डॉ. हरेन्द्र ओझा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
चिकित्सकों और अतिथियों का किया स्वागत
कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों एवं अतिथियों का स्वागत रोटरी क्लब बनारस के प्रेसिडेंट विवेक कक्कर और TMRC ग्रुप के चीफ कृष्णा जी ने अंगवस्त्र पहनाकर किया।
इस दौरान डॉ. विक्रांत सिंह, सुमित तिवारी (COO), सूर्य प्रताप सिंह, विकास गिरी, अमरेश मौर्या, अवनीश सिंह (GM), डॉ. नवनीत पांडे, डॉ. कमलेश सिंह और शिवम राय सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, क्लब सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन अर्वाचीन हॉस्पिटल के AGM Marketing आशुतोष राय ने किया। उन्होंने लोगों से हृदय स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहने और CPR जैसी जीवनरक्षक तकनीक सीखने का आह्वान किया।
समापन पर रोटरी क्लब बनारस के प्रेसिडेंट विवेक कक्कर ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, सहयोगी संस्थाओं और नागरिकों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में स्वस्थ हृदय और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।
Comments (0)