राजातालाब। तहसील राजातालाब में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्र के लोगों ने बिजली, पेयजल, सड़क, नाली, पेंशन, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा और राजस्व विवाद समेत विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी शांतुन कुमार सिनसिनवार एवं तहसीलदार संत विजय सिंह ने की।
समाधान दिवस में कुल 260 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से केवल 12 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश के साथ भेज दिया गया।
इस दौरान महमदपुर निवासी मोहम्मद गुलाम रसूल ने अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। वहीं छोटी खजुरी निवासी सतनारायण यादव ने गांव के सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत की। अदमापुर निवासी रामनरेश ने पानी की टंकी से घर तक जलापूर्ति न होने की समस्या उठाई। छोटी खजुरी के सत्यनारायण ने सड़क पर अतिक्रमण कर वॉशरूम बनाए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग की।
समाधान दिवस में तहसीलदार संत विजय सिंह, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव, एसडीओ मुकेश यादव, भरण-पोषण अधिकारी विनोद विश्वकर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments (0)