वाराणसी, 16 जुलाई 2026। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शासकीय कार्यहित में नवागंतुक उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों की विभिन्न तहसीलों में तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार कुंदन राज कपूर को उप जिलाधिकारी पिंडरा, अवधेश को अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम), विजय कुमार त्रिवेदी को अपर नगर मजिस्ट्रेट (तृतीय) के साथ प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। वहीं देवेंद्र कुमार को उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सदर तथा ज्योति सिंह को उप जिलाधिकारी (न्यायिक) पिंडरा के साथ कार्यभार ग्रहण करने तक राजातालाब के उप जिलाधिकारी (न्यायिक) का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। डॉ. अंजली सिंह को डिप्टी कलेक्टर (माल) तथा अरविंद त्रिपाठी को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।
तहसीलदार स्तर पर आशीष कुमार सिंह को तहसीलदार सदर, संत विजय सिंह को तहसीलदार राजातालाब तथा नेहा राजवंशी को तहसीलदार पिंडरा बनाया गया है।
इसके अलावा नायब तहसीलदार अमित कुमार सरोज को नायब तहसीलदार सदर तथा शैलेश कुमार सिंह को नायब तहसीलदार विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने नए दायित्वों का कार्यभार शीघ्र ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Comments (0)