कक्षाओं में ही रखी जाती है विकसित भारत की नींव : टी. राम
वाराणसी। शहर के सर्किट हाउस में 'विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत 2047' शिक्षक संगोष्ठी एवं 'एडुलिडर्स सम्मान समारोह 2026' का गुरुवार को भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने शिरकत की और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट व नवाचारी कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने 'विकसित भारत 2047' के विजन में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के सर्वांगीण विकास की नींव कक्षाओं से ही रखी जाती है। शिक्षकों का यह दायित्व है कि वे छात्रों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों से भी सशक्त बनाएं।
कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में विशेष और सराहनीय योगदान के लिए कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिसमें डॉ. सुमन कुमारी शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती, प्रतीक रघुवंशी: शिक्षक, बड़ागांव, ज्योति प्रकाश शिक्षक, बड़ागांव रहे।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे, जिसमें प्रमुख रूप से राम प्रकाश सिंह 'विरू': जिला उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, सुष्मिता सेठ क्षेत्रीय संयोजक, 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' प्रकोष्ठ (बीजेपी),विनोद कुमार उपाध्याय 'बब्बू' ब्लॉक प्रमुख, हरहुआ,नागेन्द्र सरोज खण्ड शिक्षा अधिकारी, चोलापुर, इसके अलावा एसआरजी कुंवर भगत, राजीव सिंह सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी और जनपद के भारी संख्या में शिक्षकगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सम्मानित शिक्षकों ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और समाज निर्माण में अपना शत-प्रतिशत योगदान देने का संकल्प लिया।
Comments (0)