हत्या के मुकदमे में वांछित दो और अभियुक्त गिरफ्तार, फूलपुर पुलिस को मिली सफलता
वाराणसी। थाना फूलपुर पुलिस ने हत्या के मामले में विवेचना के दौरान प्रकाश में आए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर बेलवा अंडरपास के पास से की गई।
पुलिस के मुताबिक, बीते 6 जून 2026 को थाना फूलपुर क्षेत्र के ग्राम बरजी निवासी भोथू यादव उर्फ ओमप्रकाश यादव (करीब 50 वर्ष) के साथ मारपीट की गई थी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। मामले में परिजनों की तहरीर पर थाना फूलपुर में मुकदमा संख्या 173/2026 के तहत हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर नामजद अभियुक्त अनीश यादव, धर्मराज यादव, सत्यनारायण यादव और नन्हेलाल यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया था।
इसी क्रम में 15 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने विवेचना के दौरान सामने आए अभियुक्त पंकज पटेल उर्फ देवा पुत्र राजेश पटेल (निवासी बरजी, थाना फूलपुर) और अर्पित यादव पुत्र चंद्रशेखर यादव (निवासी चक वासुदेवपुर, थाना चौबेपुर) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
पंकज पटेल उर्फ देवा के खिलाफ थाना फूलपुर में वर्ष 2022 में मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
अर्पित यादव के खिलाफ थाना मिर्जामुराद में वर्ष 2025 में चोरी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक रितेश कुमार सहित थाना फूलपुर की पुलिस टीम।
पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।
Comments (0)