सर्राफा व्यापारी लूट कांड का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार
5 लाख रुपये बरामद, पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम
वाराणसी। थाना चेतगंज पुलिस द्वारा सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लूट के 5 लाख रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक विजय शुक्ला थाना चेतगंज के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। 28 जून 2026 को थाना चेतगंज में पंजीकृत मुकदमा संख्या-163/2026 (धारा 309(4), 310(2), 317(2), 61(2) BNS) के वांछित अभियुक्तों को सर्विलांस सेल व सीसीटीवी फुटेज की मदद से थाना चेतगंज व रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने लंका मैदान के पास प्रकाश ढाबा रामनगर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त में आकाश सेठ पुत्र राजेश उर्फ राजू सेठ निवासी 57/177-2सी नवापुरा दारानगर, थाना कोतवाली वाराणसी, आशीष मौर्य पुत्र भैयाराम निवासी शिवरामपुर गोसाईपुर थाना चोलापुर, सिपाही उर्फ विजय यादव पुत्र चंद्रमा यादव निवासी बसारिकपुर थाना चंदौली उम्र 23 वर्ष, आकाश यादव पुत्र बहादुर यादव निवासी शास्त्री नगर वार्ड नंबर 2 थाना चंदौली, उम्र 26 वर्ष
प्रद्युम्न यादव पुत्र स्व० घूरा यादव निवासी झांसी थाना चंदौली उम्र 24 वर्ष, गोविंद मौर्य पुत्र दीनदयाल मौर्य निवासी झांसी थाना चंदौली उम्र 26 वर्ष, अमित कुमार पुत्र डॉ. प्रमोद कुमार निवासी ग्राम बराहपार नसरतपुर थाना सादात जिला गाजीपुर (वर्तमान पता बासारिकपुर तालाब के पास, चंदौली), उम्र 19 वर्ष चालक, जावेद अख्तर पुत्र जमालुद्दीन निवासी नसीरपुर थाना चंदौली उम्र 28 वर्ष हैं। गिरफ्तारी के समय आकाश सेठ ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की गोली आकाश सेठ के बाएं पैर में लगी थी, उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया।
27 जून 2026 को वादी मुकदमा अपने प्लाट की रजिस्ट्री हेतु नदेसर से उधार लेकर 5 लाख रुपये लेकर मित्र के साथ स्कूटी से घर वापस जा रहा था। बाटी चोखा रेस्टोरेंट के पास तीन-चार अज्ञात लोगों ने उसके कपड़े के झोले से लगभग पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। आपराधिक इतिहास में आकाश सेठ पर पहले कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें सिगरा, कोतवाली, जौनपुर थानों में लूट, मारपीट, धमकी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। आशीष मौर्य पर भी कैण्ट और चेतगंज थाने में हिंसा, आर्म्स एक्ट और वर्तमान लूट कांड के मामले हैं। अमित कुमार पर भी सिगरा थाने में पुराना मुकदमा दर्ज है।
सफलता हासिल करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला चेतगंज, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र रामनगर, उप निरीक्षक अली अतहर, विकल शांडिल्य, वैभव शुक्ला, विकास मिश्रा, संदीप कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह चेतगंज, उप निरीक्षक आदित्य कुमार राय रामनगर, मुख्य आरक्षी सूर्य प्रकाश तिवारी रामनगर, मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह जैतपुरा, कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद, विकास शुक्ला, संजय प्रताप, प्रशांत तिवारी, अश्वनी सिंह, अनुपम सर्विलांस सेल सहित पूरी टीम मौजूद रही। पुलिस उपायुक्त काशी जोन द्वारा घटना का अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम को 25,000 रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।
Comments (0)