पुलिस आयुक्त के अभियान में चौबेपुर थाना टीम ने दो चरणों में की कार्रवाई
वाराणसी। थाना चौबेपुर पुलिस ने किशोरी के अपहरण और जबरन विवाह कराने के गंभीर मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित व फरार अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान के तहत यह सफलता हासिल की गई। मामला 5 जुलाई 2026 का है, जब वादी ने थाना चौबेपुर में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि अभियुक्तों ने उनकी भतीजी (उम्र करीब 17 वर्ष) का अपहरण कर लिया और उसे एक लाख रुपये में बेचने की कोशिश की। इसके आधार पर मुकदमा नंबर 0363/2026 धारा 137(2), 87, 143(4) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। विवेचना उपनिरीक्षक महेश मिश्रा द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी 11 जुलाई 2026 को दो चरणों में कार्रवाई हुई। अपर पुलिस उपायुक्त बरुणा जोन के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चौबेपुर की टीम ने ग्राम गोपालपुर में छापेमारी की। सुबह 10:45 बजे गिरफ्तार तीन अभियुक्त पहला शिवधनी पुत्र मीताराम, निवासी ग्राम गोपालपुर कमौली, थाना चौबेपुर। दूसरा राहुल भारद्वाज पुत्र प्रभु, निवासी ग्राम लखराव कमौली, थाना चौबेपुर। तीसरा मैना देवी पत्नी शिवधनी, निवासिनी ग्राम गोपालपुर कमौली, थाना चौबेपुर। दोपहर 12:30 बजे गिरफ्तार दो अभियुक्त चौथा मोहित पुत्र वीरपाल, निवासी ग्राम धराऊ, थाना कोतवाली देहात खुर्जा, जनपद बुलंदशहर (उम्र करीब 20 वर्ष)। पाँचवा नेम सिंह पुत्र जोधा सिंह, निवासी ग्राम बदनपुर खंड मरकटी, थाना सुरीर, जनपद मथुरा (उम्र करीब 34 वर्ष)।
गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक महेश मिश्रा, उपनिरीक्षक अपराजित सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल रमाकांत यादव, हेड कांस्टेबल अभिषेक सिंह, कांस्टेबल सिंधु और महिला कांस्टेबल अनिता शामिल रहे। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में फरार अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है। पुलिस आयुक्त वाराणसी ने ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई का संदेश देते हुए सभी थानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
Comments (0)