गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन, समाजसेवी जितेंद्र कुमार पांडेय ने गुरुजनों को किया माल्यार्प

वाराणसी। काशी एक आध्यात्मिक नगरी है, जहां सभी देवी-देवता विराजमान हैं। यहां पर हर त्योहार और उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। काशी एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक धरोहर है काशी की जनमानस और समाजसेवी गुरु को प्रभु का दर्जा देते हुए गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन करते हैं। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को समाजसेवी जितेंद्र कुमार पांडेय ने अपने गुरुजनों को माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस पावन पर्व पर उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि गुरु वह दीपक है जो अज्ञान के अंधकार को मिटाकर जीवन को प्रकाश से आलोकित करता है।

जितेंद्र कुमार पांडेय बबलू ने शिक्षा और संस्कारों के प्रदाता गुरुजनों को कृतज्ञतापूर्वक प्रणाम करते हुए बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु कृपा से ही हमारे जीवन में सुख, शांति और सफलता संभव हो पाती है। उन्होंने कहा कि इन्हीं की कृपा से सभी को ज्ञान प्राप्त होता है और जीवन के सही मार्ग का दर्शन होता है। कार्यक्रम में एडवोकेट महेश वर्मा भी उपस्थित रहे।

उन्होंने गुरु पूर्णिमा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही वह शक्ति है जो शिष्य को अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाता है। दोनों ने मिलकर गुरुजनों के प्रति आदर और सम्मान व्यक्त किया तथा समाज में शिक्षा, संस्कार और नैतिक मूल्यों के प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने भी गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं और गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। जितेंद्र कुमार पांडेय ने सभी से अपील की कि वे अपने गुरुओं का सम्मान करें और उनके दिए गए ज्ञान को जीवन में उतारने का प्रयास करें।