बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी रहेंगी मुख्य अतिथि



वाराणसी। धानुका सिल्क का आठवा शोरूम अर्दली बाजार में आज प्रातः 10 बजे खुलेगा, जिसका उद्घाटन बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के द्वारा किया जाएगा। शोरूम लगभग 5000 वर्ग फीट में दो मंजिला में बना हुआ है, इसमें महिलाओं के लिए एक लाख से ज्यादा सिल्क एवं बनारसी साड़ियों का संग्रह उपलब्ध है, जहां पर डिजाइनर साड़ियां, लहंगे, गाउन, सूट,और बनारसी दुपट्टे भी उपलब्ध होंगे। धानुका सिल्क के निदेशक गौरी शंकर धानुक ने कहा कि यह पूरे पूर्वांचल का पहला शोरूम होगा, जो शोरूम में एक विशेष शिल्पा शेट्टी  काउंटर बनाया गया है। इस काउंटर पर शिल्पा के पसंदीदा संग्रह कम कीमत पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे, उन्होंने बताया कि धानुका सिल्क का उद्देश्य  काशी की पारंपरिक परिधानों  को आधुनिक कलेवर में ग्राहकों  के बीच रखा जाए, जिससे उनके मनपसंद कलेक्शन को ग्राहकों  के सामने आसानी से प्रस्तुत किया जाये।