वाराणसी।पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत लोहता थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पिसौरपुल के पास से एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

 अभियुक्त की पहचान: बुद्धू उर्फ बुद्धराम पाल (उम्र 46 वर्ष), निवासी- नरोत्तमपुर, थाना लंका, वाराणसी।

 बरामदगी: एक अदद मोटरसाइकिल (यूपी 65 बीवी 4783, एचएफ डीलक्स)। यह बाइक नवंबर 2025 में विकाश कुमार नामक व्यक्ति की चोरी हुई थी, जिसके संबंध में लोहता थाने में मुकदमा दर्ज था।

 पुलिस टीम: इस सफलता में थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय, उ0नि0 मो0 आरिफ खान, हे0का0 शैलेन्द्र यादव, हे0का0 रविचंद यादव, रि0का0 शशांक राय और रि0का0 विशाल पासवान शामिल रहे। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।