वाराणसी।लोहता थाना क्षेत्र के महमूदपुर रेलवे फाटक के पास रविवार रात करीब 11 बजे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह घटना महमूदपुर रेलवे फाटक के पास हुई, जहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में युवक आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। देर रात हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान लोहता थाना क्षेत्र के ही मंगलपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र पटेल के रूप में की गई। युवक की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव मंगलपुर पहुंची, परिजनों में शोक छा गया।
पुलिस ने बताया कि, "घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक रेलवे ट्रैक के पास कैसे पहुंचा और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
Comments (0)