वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के काशी जोन में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण एवं समायोजन किए गए हैं। जारी स्थानांतरण सूची में कुल छह उपनिरीक्षकों के नाम शामिल हैं।

सूची के अनुसार उपनिरीक्षक अनुज सिंह का स्थानांतरण चौकी महमूरगंज, थाना भेलूपुर से थाना लंका किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक विकल शांडिल्य को चौकी प्रभारी लहरतारा, थाना चेतगंज से चौकी महमूरगंज, थाना भेलूपुर भेजा गया है। दोनों स्थानांतरण रिवर्ट के सापेक्ष बताए गए हैं।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक नवीन चतुर्वेदी को चौकी अस्सी, थाना भेलूपुर से चौकी प्रभारी नगवां, थाना लंका तथा उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह को चौकी प्रभारी नगवां, थाना लंका से चौकी अस्सी, थाना भेलूपुर भेजा गया है। इन दोनों का समायोजन किया गया है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक विवेक सिंह को चौकी सोनिया, थाना सिगरा से चौकी प्रभारी लहरतारा, थाना चेतगंज भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक सौरभ शाही का थाना चौक से चौकी सोनिया, थाना सिगरा स्थानांतरण किया गया है। दोनों स्थानांतरण समायोजन/रिवर्ट के सापेक्ष सूची में दर्ज हैं।

पुलिस विभाग द्वारा किए गए इन फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।