वाराणसी। प्राथमिक  विद्यालय छितौनी में विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, नैतिक शिक्षा और आदर्श जीवन-मूल्यों से जोड़ने के लिए एक अनूठी पहल की गई। कक्षा में टेलीविजन के माध्यम से बच्चों को डिजिटल माध्यम से 'रामायण' दिखाई गई।

रामायण के प्रदर्शन के दौरान बच्चों में गजब का उत्साह और एकाग्रता देखने को मिली। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के जीवन-प्रसंगों को गहराई से समझा और सत्य, मर्यादा, त्याग व कर्तव्यपरायणता जैसे आदर्शों को आत्मसात किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षिका नीलू ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने, माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की सीख देता है। स्कूल की इस डिजिटल और सांस्कृतिक पहल की अभिभावकों ने भी काफी सराहना की है।