वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर साँन्वी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सेवा एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिवस मनाने के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से फैमिली हेल्थ कार्ड का शुभारंभ किया गया।
शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। अस्पताल की ओर से बताया गया कि फैमिली हेल्थ कार्ड के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष तिवारी तथा एमएस, पीएचडी एवं एनोरेक्टल सर्जन डॉ. शर्मिला तिवारी के नेतृत्व में हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मेंद्र त्रिपाठी की उपस्थिति रही। इसके अलावा डॉ. आशीष गुप्ता, अनूप मिश्रा, संजय उपाध्याय सहित अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे। डॉ संतोष तिवारी ने कहा कि सेवा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की सहायता के माध्यम से समाज में स्वस्थ परिवार की भावना को मजबूत करना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है।
Comments (0)