वाराणसी आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सुरक्षित व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से आज थाना मिर्जामुराद में एडीसीपी (गोमती जोन) नृपेंद्र कुमार ने होटल, ढाबा और चिकित्सालय संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी की। इस दौरान एडीसीपी ने स्पष्ट किया कि कांवड़ियों के प्रति सभी का व्यवहार विनम्र और सम्मानजनक होना चाहिए।
एडीसीपी नृपेंद्र कुमारने संचालकों को निर्देश दिए कि वे खाद्य पदार्थों की शुद्धता, स्वच्छता और रेट लिस्ट का अनिवार्य रूप से पालन करें। उन्होंने अतिक्रमण न करने, सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने और संदिग्धों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का आह्वान किया। साथ ही, मीट-मछली विक्रेताओं को धार्मिक संवेदनशीलता का पालन करने को कहा। उन्होंने बल देकर कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत सभी कर्मचारी का पुलिस सत्यापन अनिवार्य है। गोष्ठी में एसीपी राजातालाब सहित स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा।
Comments (0)