वाराणसी। काशी की पावन नगरी में महिलाओं के लिए फैशन और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। बुधवार को शिवपुर स्थित “पद्मा पहनावा बुटीक एंड कलेक्शन” का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। निफ्ट फैशन डिजाइनर नीतू सिंह एवं उनकी छोटी बहन आभा सिंह द्वारा संचालित यह बुटीक महिलाओं के पारंपरिक एवं आधुनिक पहनावे का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा। यहां साड़ी, लहंगा, कुर्ती, इंडो-वेस्टर्न तथा विशेष अवसरों के लिए डिजाइनर परिधानों का आकर्षक संग्रह उपलब्ध होगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार डॉक्टर शिप्राधर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल की डायरेक्टर वंदना सिंह उपस्थित रहीं। इस शुभ अवसर पर बाबा विश्वनाथ जी की असीम कृपा, शहरवासियों के स्नेह एवं शुभाशीर्वाद के साथ-साथ पूजनीय माता पद्मावती देवी एवं पिता श्रीकृष्ण सिंह के आशीर्वाद और मार्गदर्शन को विशेष रूप से याद किया गया। नीतू सिंह ने अपने परिवार के साथ दामाद शशांक सिंह, बेटी प्रियांशी सिंह, बेटा अखिलेश्वर सिंह, हर्षित प्रताप सिंह, प्रज्ञा सिंह, गर्वी सिंह एवं आर्य सिंह के सहयोग और मेहनत के प्रति भावुक होते हुए आभार व्यक्त किया। नन्हे बच्चों की भागीदारी ने भी कार्यक्रम को और खास बना दिया।

पद्मा पहनावा बुटीक एंड कलेक्शन का उद्देश्य काशी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक फैशन के साथ जोड़ते हुए महिलाओं को उनकी पसंद, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के अनुरूप एक सुंदर मंच प्रदान करना है। यह प्रतिष्ठान प्लॉट नंबर 45, श्याम नगर कॉलोनी, सेंट्रल जेल रोड, चुप्पेपुर, शिवपुर में स्थित है और शिवपुर एवं आसपास की महिलाओं के लिए फैशन की नई मंजिल साबित होने वाला है। मुख्य अतिथि डॉक्टर शिप्राधर ने कहा कि यह पहल काशी की महिलाओं के लिए फैशन, खूबसूरती और आत्मविश्वास का नया माध्यम बनेगी। एक ही छत के नीचे साड़ी और अन्य कलेक्शन मिलने से महिलाओं में उत्साह बढ़ेगा। वंदना सिंह ने इसे महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ इस दिशा में अनोखी शुरुआत बताते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा देगा। अब महिलाओं को नई-नई कलेक्शन एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध होंगी।

फैशन डिजाइनर नीतू सिंह ने बताया कि यहां केवल कंपनी के तैयार प्रोडक्ट ही नहीं मिलेंगे, बल्कि ग्राहक अपनी पसंद और डिजाइन का नमूना देकर कस्टम कलेक्शन भी बनवा सकेंगे। विशेष रूप से उन्होंने एक नई पहल की घोषणा की कि कोई भी ग्राहक अपनी माता-दादी, सासुमा की पुरानी से पुरानी से पुरानी साड़ी लेकर आए, उसे भी आधुनिक रूप देने का काम प्रतिष्ठान द्वारा किया जाएगा। त्योहारों के आधार पर हर समय प्रतिष्ठान की तरफ से कुछ न कुछ ऑफर हमेशा रहेगा, इसके अतिरिक्त सिलाई, कढ़ाई, बुनाई और अन्य फैशन संबंधी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। इस प्रकार पद्मा पहनावा बुटीक एंड कलेक्शन काशी की महिलाओं के लिए न केवल फैशन का केंद्र ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पहचान का भी प्रतीक साबित होगा।