वाराणसी। धर्म की नगरी काशी में छह वर्षीय भक्त भागवत प्रभु जी का नौ अगस्त को बनारस आगमन हो रहा है,भक्त भागवत अपने मधुरवाणी से सत्संग कीर्तन सहित भागवत गीता का करेंगे वर्णन स्वागत के इंतजार में भक्त भागवत के भक्त प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 अगस्त 2026 दिन रविवार को चोलापुर के तेवर गांव (दलपति) निवासी समाजसेवी राजू मिश्रा संगीता मिश्रा के घर भक्त भागवत प्रभु जी का आगमन हो रहा है वह रविवार सुबह 10 बजे से सत्संग कीर्तन व भागवत गीता का वर्णन अपने मुखारबिंदु से करेंगे और उपस्थित भक्त गण राजू मिश्रा परिवार व तेवर के समस्त ग्राम वासी तथा अतिथ गण श्रद्धालुओं को प्रेरित व जागरूक करने का कार्य भी करेंगे।ज्ञात हो की भक्त भागवत “भगवान कृष्ण” के बहुत बड़े भक्त हैं।भक्त भागवत का असली नाम भागवत दास जी है।भक्त भागवत अभी सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी ज्यादा चर्चा में है,क्योंकि उनकी कृष्ण भक्ति की प्यारी-प्यारी बातें लोगों को बहुत पसंद आती है।वह हमेशा लोगों को भगवत गीता बांटते हैं और माला जप करना सिखाते हैं और इसके साथ ही वह महामंत्र का जाप भी करते हैं।भक्त भागवत की उम्र अभी 2026 में मात्र 6 वर्ष है।भक्त भागवत का जन्म सन 2020 में उत्तर प्रदेश के मथुरा के गोवर्धन शहर में हुआ था।।भक्त भागवत दास प्रभु को उनकी माताजी ने गर्भ से ही कृष्ण की भक्ति सुनाई है जब भागवत प्रभु गर्भ में थे तब उनकी माता जी उन्हें गीता का ज्ञान कराया करती थी और उनकी माताजी ने बताया कि उन्होंने गीता के पूरे 18000 श्लोक पढ़े और रोजाना मंदिर गई आज भागवत प्रभु मात्र 6 साल के हैं और वे कृष्ण भक्ति की बातें लोगों को सिखाते हैं।भक्त भागवत दास की शिक्षा तो वह गर्भ में थे तभी से शुरु हो गई थी वर्तमान में भक्त भागवत मथुरा के गोवर्धन शहर के “गौरांग इंस्टीट्यूट फॉर वेदिक एजुकेशन” में पढ़ाई कर रहे हैं यह एक इंटरनेशनल एनजीओ है जिसकी स्थापना श्री वृंदावन चंद्र दास जी ने की है भक्त भागवत दास जी के गुरु का नाम “वृंदावन चंद्र दास जी” है भागवत दास प्रभु पढ़ने में बहुत होशियार हैं।भक्त भागवत अपने परिवार के साथ गोवर्धन शहर में रहते हैं. भक्त भागवत के परिवार में उनके माता-पिता और उनका एक छोटा भाई है भागवत दास प्रभु के पिता का नाम अकाम भक्ति दास है इनका रियल नेम आदित्य शर्मा था।भागवत के पिता ने इंजीनियरिंग एमटेक की है भागवत दास की माता का नाम पूज्य सचि देवी है।भागवत दास प्रभु के छोटे भाई का नाम हरिअंश दास है,जो कि अभी 4 साल के हैं दोनों भाई बहुत ही सुंदर दिखते हैं।
varanasi
काशी में गूंजेगी छह वर्षीय भागवत प्रभु की मधुर वाणी"
धर्म की नगरी काशी में छह वर्षीय भक्त भागवत प्रभु जी का नौ अगस्त को बनारस आगमन हो रहा है।
ऋतुराज उपाध्याय
संवाददाता
लोहता, वाराणसी
Comments (0)