वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थल पर आपस में विवाद कर रही दो महिलाओं को सिगरा पुलिस ने शांति व्यवस्था के दृष्टिगत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों महिलाएं कैंट रेलवे स्टेशन के पास पिलर नंबर 59 के समीप आपस में विवाद कर रही थीं।
सूचना मिलने पर एंटी रोमियो प्रभारी सिगरा टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। रोडवेज चौकी क्षेत्र में दोनों महिलाओं को सार्वजनिक स्थान पर विवाद करते हुए पाया गया। पुलिस टीम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों शांत होने को तैयार नहीं हुईं। इसके बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत दोनों को 19 अगस्त 2026 को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार दोनों महिलाओं के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान पुलिस द्वारा गोपनीय रखी गई है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना सिगरा के प्रभारी निरीक्षक सहित महिला उपनिरीक्षक, महिला आरक्षी, महिला कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल शामिल रहे।
Comments (0)