वाराणसी। आध्यात्मिक काशी से जीवों को संरक्षण देने के लिए एक अनोखी पहल सामने आई है। एक ऐसी संस्था, जो ग्रामीण अंचल से उठकर शहर की ओर अपनी पहल लेकर आई है और समाज में जागरूकता फैलाते हुए जीव-जंतुओं को संरक्षण देने का कार्य कर रही है। सर्वेश वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन फाउंडेशन और सर्वेश वन्य जीव संरक्षण संस्थान ने जीव-जंतुओं की रक्षा के लिए यह अनोखी पहल शुरू की है। संस्थान के संस्थापक सर्वेश कुमार ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों में वन्य जीव जागरूकता के साथ सुरक्षित रहना और प्रकृति का सम्मान करते हुए वन्य जीवों की रक्षा करना हम सभी मानव जाति का दायित्व है। उन्होंने कहा कि वन्य जीव जागरूकता के तहत सभी को यह ध्यान रखना चाहिए कि प्रकृति को सुरक्षित रखना है तो जीव-जंतुओं को सुरक्षित रखना होगा, तभी हमारी पृथ्वी का संरक्षण सुरक्षित रहेगा।

सर्वेश कुमार ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र विभिन्न प्रकार के वन्य जीवों के घर होते हैं, जिनमें बड़े और छोटे महत्वपूर्ण जीव शामिल हैं। उनके साथ सह-अस्तित्व बनाना मानव सुरक्षा और संरक्षण दोनों के लिए आवश्यक है। वन्य जीवों के साथ सह-अस्तित्व के लिए सभी को जागरूक रहने की जरूरत है। वन्य जीवों की रक्षा के लिए आगे कदम बढ़ाना होगा और जीवों को बचाना होगा। लोग सतर्क और जानकारीपूर्ण रहें। उन्होंने अपील की कि यदि किसी क्षेत्र में कोई अवैध शिकार कर रहा हो तो तुरंत उन्हें या संबंधित अधिकारी को सूचित करें, जिससे उन जीवों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि हम उन जीवों का सम्मान करेंगे तो वे हमारी रक्षा करेंगे।

सर्वेश कुमार ने सभी से संरक्षण संगठनों का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में घर या सार्वजनिक जगहों पर जीव निकलने पर तुरंत उनकी संस्था को सूचित करें। इससे आपकी सुरक्षा के साथ-साथ उन जीवों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उचित जगह छोड़कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने वन्य जीव जागरूकता के बारे में दूसरों को शिक्षित करने और जागरूक करने के अभियान में सभी से सहयोग मांगा। सर्वेश कुमार ने कहा कि प्रकृति हम सबकी है, आइए मिलकर इसे सुरक्षित करें। यह पहल सर्वेश वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन फाउंडेशन और सर्वेश वन्य जीव संरक्षण संस्थान, सहमलपुर, सिंधोरा-वाराणसी द्वारा संचालित की जा रही है।