जौनपुर में शनिवार शाम 6 बजे कपड़े के शोरूम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण है कि 2KM से धुआं दिख रहा है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। दमकलकर्मी 3 घंटें से आग बुझानें में जुटें हैं।
घटना में किसी के हताहत होने की खबर नही है। आशंका जताई जा रही है कि शोरूम मे आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। कपड़े के शोरूम का नाम प्रेम गाढ़ा भंडार है, जो नगर कोतवाली क्षेत्र के जोगियापुर में है। इसके मालिक अमित गाढ़ा हैं।
आग लगने की वजह से 70-80 लाख रुपए के माल का नुकसान बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी कुंवर अनुपम सिंह और डीएम सैमुअल पाल एन भी मौके पर पहुंचे हैं। दोनों अफसर निगरानी में जुटें हैं।
Comments (0)